बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि सपा सरकार में जिस तरह ब्राह्मणों व दलितों का चुन-चुन कर उत्पीड़न किया गया था, अब वैसे ही वर्तमान की भाजपा सरकार में इनके साथ-साथ मुसलमानों का भी काफी उत्पीड़न किया जा रहा है। मायावती ने शुक्रवार को लगातार किए कई ट्वीट में सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि इन वर्गों को जबरन गलत मामलों में फंसाया जा रहा है, जो बहुत दुःखद है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सपा सरकार में दलितों के मसीहा डॉ. अम्बेडकर व इनके महान संतों व गुरुओं की मूर्ति तोड़ी गई तथा उनके नाम पर रखे गए जिलों व संस्थानों आदि के नाम बदले गए, ठीक उसी प्रकार से अब भाजपा सरकार भी कर रही है।
इस समय भी डा. भीमराव अम्बेडकर की भी मूर्ति तोड़ी जा रही है। उन्होंने वाराणसी व जौनपुर की घटना की निंदा करते हुए सरकार से इस मामले में उचित कदम उठाने की मांग की है।