फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSP: बसपा के श्रावस्ती से सांसद राम शिरोमणि वर्मा व उनके भाई पार्टी से निष्कासित, अनुशासनहीनता का आरोप

Sat, 23 Mar 2024 11:07 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

श्रावस्ती से बसपा के सांसद राम शिरोमणि वर्मा व उनके भाई राम सुरेश वर्मा को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन
सांसद राम शिरोमणि वर्मा व राम सुरेश वर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर जिले के निवासी श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा और उनके भाई पार्टी नेता राम सुरेश वर्मा को बसपा ने निष्कासित कर दिया है। अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए जिला कमेटी ने यह कार्रवाई की है। अकबरपुर निवासी राम शिरोमणि वर्मा ने पिछला लोकसभा चुनाव श्रावस्ती से बसपा के टिकट पर लड़ा था। वे जीत दर्ज कर सांसद बनने में सफल रहे थे।

विज्ञापन


पिछले काफी समय से उनके दलबदल करने को लेकर कई तरह की अटकलें चली आ रही थीं। हालांकि सांसद द्वारा इसे मनगढ़ंत बताया जाता रहा।  इस बीच पार्टी नेतृत्व से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिलाध्यक्ष सुनील गौतम ने शनिवार को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में सांसद को पार्टी से बाहर कर दिया।

इसके साथ ही उनके भाई सुरेश वर्मा को भी पार्टी से निष्कासित किया गया है। वे बसपा के टिकट पर अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके हैं। पत्र में कहा गया कि कई बार अनुशासनहीनता को लेकर चेतावनी दी गई लेकिन कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ। इसके चलते ही दोनों का निष्कासन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें