फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीएम मोदी से मिले अमरोहा के सांसद दानिश अली, बसपा सांसद सीएम से भी कर चुके हैं मुलाकात, सपा से भी नजदीकी

Fri, 07 Apr 2023 08:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अमरोहा के सांसद कुंवर दानिश अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। कुंवर दानिश अली के अलावा  बसपा के जौनपुर सांसद श्याम सिंह यादव ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। बसपा सांसद मलूक नागर भी पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी से मिले अमरोहा के बसपा सांसद कुंवर दानिश अली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सियासी गलियारों में इन दिनों कुछ मुलाकातें खास हो रही हैं। बसपा सांसद कभी प्रधानमंत्री मोदी तो कभी योगी से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी तारीफें हो रही हैं और कई तरह की चर्चाएं भी। अमरोहा के सांसद कुंवर दानिश अली ने जब बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तो फिर से चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बसपा के जौनपुर सांसद श्याम सिंह यादव ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। हालांकि दानिश अली और श्याम सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुलाकात की।

दानिश का कहना है कि उन्होंने अमरोहा में हाईकोर्ट बेंच, पासपोर्ट केंद्र और केंद्रीय विद्यालय की मांग, कर्नाटक में मुस्लिम ओबीसी के आरक्षण की बहाली, गन्ने का बकाया भुगतान आदि कई मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने इन मांगों पर गंभीरता दिखाई। हालांकि इस मुलाकात के तमाम सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि अगले चुनाव में जब बमुश्किल एक साल बचे हैं, बसपाइयों का भाजपा प्रेम क्यों बढ़ रहा है? क्यों तारीफें हो रही हैं।

बिजनौर के बसपा सांसद मलूक नागर ने की थी पीएम मोदी की तारीफ

बिजनौर के बसपा सांसद मलूक नागर ने बजट पर संसद में प्रधानमंत्री की खुलकर प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि जिस तरह से बजट में घोषणा की गई हैं, उससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने इसे फिल्म की तरह हिट बताया था। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। इसलिए मुलाकातों और तारीफों का सिलसिला शुरू हो गया है, जो और तेज हो सकता है।
विज्ञापन

सपा से भी नजदीकी

केवल भाजपा ही नहीं बल्कि सपा से भी बसपाइयों के मुलाकात करने की चर्चा है। हाल ही में अंबेडकरनगर के बसपा से सांसद रितेश पांडे की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की फोटो वायरल हुई थी। रितेश के पिता राकेश पांडे बसपा से सांसद रह चुके हैं पर, विधानसभा चुनाव 2022 से पहले वह साइकिल पर सवार हो गए थे। इन मुलाकातों के अलग-अलग अर्थ निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें