फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा को तगड़ा झटका, चार और विधायक भाजपा में शामिल, तस्वीरें

Mon, 12 Sep 2016 10:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
बसपा के चार विधायक सोमवार को समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन

2 of 5
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मौर्य ने बसपा विधायकों, तिलहर (शाहजहांपुर) के रोशनलाल वर्मा, पलिया (लखीमपुर खीरी) के रोमी साहनी, बेहट (सहारनपुर) के महावीर राणा और नहटौर (बिजनौर) के विधायक ओम कुमार के पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन

3 of 5
इनमें रोशनलाल दो बार के विधायक हैं जबकि अन्य विधायक पहली बार चुने गए हैं। इनके अलावा ब्लॉक प्रमुख बसंत लाल कन्नौजिया (अंबेडकरनगर), मुलकी राज सैनी (मुजफ्फरनगर) निगाही ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अभिनव शर्मा, राजेंद्र दीक्षित, महेश गौतम (शाहजहांपुर) के साथ ही कई ग्राम प्रधानों, बसपा नेताओं, सहकारी बैंक के निदेशक, जिला पंचायत सदस्यों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

4 of 5
इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद शिव प्रताप शुक्ला, गोविंद नारायण शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अवध के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी ने सोमवार को लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चंद्रलाल दीक्षित तथा भरावन की ब्लॉक प्रमुख सुमन दीक्षित को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें