फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने कहा : नहीं स्वीकार कर सकती राष्ट्रपति का पद, ऐसा करने से खत्म हो जाएगी बसपा, बसपा में अब तीन प्रदेश प्रभारी

Mon, 28 Mar 2022 12:23 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मायावती ने यूपी चुनाव 2022 में पार्टी की हार की समीक्षा करते हुए प्रदेश स्तर पर तीन प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की। बाबू मुनकाद अली, राजकुमार गौतम और विजय प्रताप को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। आकाश आनंद राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बने रहेंगे।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती समीक्षा बैठक में। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को कहा कि वह राष्ट्रपति का पद स्वीकार नहीं कर सकती हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि ऐसा करने से अंत में उनकी पार्टी बसपा खत्म हो जाएगी। मायावती ने कहा कि भाजपा ने आरएसएस के जरिए उनके बारे में दुष्प्रचार कराया कि यदि यूपी में बसपा की सरकार नहीं बनी तो मायावती को राष्ट्रपति बना देेंगे। ऐसा तो मैं सपने में भी नहीं सोच सकती। कांशीराम ने भी यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था। मैं तो उनके पदचिह्नों पर चलने वाली उनकी शिष्या हूं। तो भला मैं यह पद कैसे स्वीकार कर सकती हूं। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को संगठन स्तर पर व्यापक फेरबदल किया। इसके तहत अब प्रदेश में तीन प्रभारी बनाए गए हैं। साथ ही प्रदेश को छह जोन में बांटते हुए जोन कोऑर्डिनेटर लगाए गए हैं। मायावती के भतीजे आकाश आनंद एकमात्र नेशनल कोऑर्डिनेटर बने रहेंगे। मायावती ने रविवार को पार्टी मुख्यालय पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों की बैठक ली और कहा कि भले ही अपेक्षित सफलता न मिली हो पर निराश नहीं होना है। आगे की तैयारियों में मजबूती से जुट जाएं।

इसके बाद उन्होंने संगठन की बैठक में व्यापक बदलाव की घोषणा की। मेरठ निवासी पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली, बुलंदशहर के राजकुमार गौतम और आजमगढ़ से पूर्व एमएलसी विजय प्रताप को प्रदेश प्रभारी बनाया। जोन के सभी कोऑर्डिनेटर इन तीनों को रिपोर्ट करेंगे। ये तीनों मायावती को रिपोर्ट करेंगे। इसके अलावा पार्टी ने एक जोन में तीन मंडल शामिल करते हुए उन पर 3-3 कोऑर्डिनेटर लगाए हैं। 
विज्ञापन


भीम राजभर बने रहेेंगे प्रदेश अध्यक्ष
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को उनके पद पर बरकरार रखा गया है। भीम इस बार मऊ विधानसभा सीट से चुनाव लडे़ थे और हार गए थे। माना जा रहा था कि उन पर भी कार्रवाई होगी, पर ऐसा नहीं हुआ। 

गुड्डू जमाली की वापसी, आजमगढ़ से प्रत्याशी घोषित 
बसपा ने अपने विधानमंडल दल के नेता रहे शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली की घर वापसी करा ली है। विधानसभा चुनाव से ऐन पहले जमाली ने कहा था कि वह पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा व ईमानदारी से काम करते हैं। बावजूद इसके ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बसपा सुप्रीमो उनसे संतुष्ट नहीं हैं। यह कहकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी और मुबारकपुर सीट से एआईएमआईएम के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। वह  एआईएमआईएम के इकलौते प्रत्याशी थे, जिनकी जमानत बची। अब बसपा ने उन्हें आजमगढ़ लोकसभा सीट से उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बना दिया है। यह सीट सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोड़ने से खाली हुई है और छह माह के  भीतर ही यहां चुनाव होना है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें