फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: बसपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मायावती ने प्रियंका गांधी पर बोला तीखा हमला

Mon, 24 Jan 2022 01:20 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा ने यूपी चुनाव के लिए 18 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें मायावती सहित कई नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 18 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की सूची में मायावती के भाई आनंद कुमार को स्टार प्रचारक बनाया गया है। पहले चरण के स्टार प्रचारकों की सूची में मायावती, आनंद कुमार, सतीश चंद्र मिश्रा, मुनकाद अली, समसुद्दीन राईन, सतपाल पीपला, गोरे लाल जाटव, राजकुमार गौतम, सूरज सिंह जाटव, आशीर्वाद आर्य, नकुल दुबे, प्रदीप जाटव, श्री प्रताप सिंह बघेल, दिनेश कुमार काजीपुर, डॉ कमल सिंह, राज करतार सिंह नागर, चांद सिंह कश्यप, सत्य प्रकाश का नाम शामिल है।

विज्ञापन

बसपा के स्टार प्रचारकों की सूची:
1. मायावती
2. आनंद कुमार
3. सतीश चंद्र मिश्रा
4. मुनकाद अली
5. समसुद्दीन राईन
6. सतपाल पिपला
7. गोरेलाल जाटव
8. राज कुमार गौतम
9. सूरज सिंह जाटव
10. आशीर्वाद आर्या
11. नकुल दूबे
12. प्रदीप जाटव
13. प्रताप सिंह बघेल
14. दिनेश कुमार काजीपुर
15. कमल सिंह राज
16. करतार सिंह नागर
17. चांद सिंह कश्यप
18. सत्य प्रकाश।

कांग्रेस खस्ताहाल, सीएम पद की उम्मीदवार ने कुछ घंटों में ही बदला अपना स्टैंड 
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को ट्वीट कर कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने नाम लिए बगैर कहा कि यूपी आम चुनाव में कांग्रेस की हालत इतनी खस्ताहाल बनी हुई है कि पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार ने कुछ घंटों में ही अपना स्टैंड बदल दिया। ऐसे में बेहतर होगा कि लोग कांग्रेस को मतदान कर अपना वोट खराब न करें बल्कि बीएसपी को दें। यूपी में कांग्रेस जैसे दल लोगों की नजर में वोट काटने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर करके यहां सर्वसमाज के हित में जाने परखे नेतृत्व वाली सरकार की जरूरत है। इसमें बसपा का स्थान नंबर वन है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें