भाजपा नेता कांति सिंह पटेल और डॉक्टर एसपी सिंह सहित कई नेता मंगलवार को सपा में शामिल हो गए। इनमें विशाल वर्मा, धर्मराज सिंह और मंजू वर्मा (रामलखन वर्मी की पत्नी) के नाम शामिल हैं।
वहीं बीजेपी छोड़ने के बाद एसपी सिंह ने कहा, मैंने भाजपा छोड़ दी है क्योंकि वहां भी नोट दो टिकट लो चल रहा है। उन्होंने कहा, मोदी जी के बारे में नहीं कह सकता पर उनके बाकी प्रभारी यहां खाने के लिए मुंह खोले हुए हैं।
कहा कि बांगरमऊ से मुझे टिकट देने के लिए कहा था। मुझसे इसके लिए पैसा मांगा गया। साक्षी महाराज के पीएस ने कहा कि आपसे तो बड़ी रकम की उम्मीद थी। सिंह ने कहा, मुझसे लाखों की रकम मांगी गई थी मैं नहीं दे सका वहीं कुलदीप सेंगर ने 2 करोड़ रुपए देकर टिकट हासिल कर लिया।