राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : amar ujala
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मंगलवार को सलोन के रामलीला मैदान बसंतगंज में आयोजित जनसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोने और ताली बजाने वाले प्रधानमंत्री हैं।
उन्होंने कहा कि यूपी में विकास के लिए उन्होंने पिछले ढाई साल में कुछ भी नहीं किया। लोगों को अपना ही पैसा निकालने के लिए लाइन में खड़ा कर दिया।
नसीमुद्दीन ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के घोषणा पत्र में राम मंदिर निर्माण की बात कही है- जबकि सुप्रीम कोर्ट ने जाति-धर्म के नाम पर वोट मांगने वालों पर कार्यवाही की बात कही है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने जाति-धर्म के नाम पर वोट मांगने वालों पर कार्यवाही की बात कही है। कहा कि वह चुनाव आयोग से सिफारिश करेंगे कि अमित शाह पर कार्रवाई की जाये।
उन्होंने सपा पर भी निशाना साधा और कहा कि अगर काम बोलता है तो उन्हें कांग्रेस से गठबंधन करने की क्या जरूरत थी। कांग्रेस डूबता जहाज है और इसका भी हश्र डूबते जहाज जैसा ही होगा।