सपा ने ‘प्रबुद्ध सम्मेलन’ का रास्ता निकाला तो बसपा भी जिलों
में ऐसे कार्यक्रम करने जा रही है।
हालांकि, इसे ‘पब्लिक मीटिंग’ का नाम
देने की तैयारी है। पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्र के कार्यक्रमों की
तैयारियां तेज कर दी हैं।
बताते चलें कि
लोकसभा चुनावों की आहट तेज होते ही पिछले साल सूबे के राजनीतिक दलों ने
जातीय आधार पर सम्मेलनों का आयोजन तेज कर दिया था।
बसपा व सपा नेताओं ने इस
तरह के सम्मेलनों की धूम मचा दी थी। मगर हाईकोर्ट द्वारा रोक के बाद ये
आयोजन ठप पड़ गए थे। सपा ने शनिवार को प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया।
कहने को तो इसमें सभी वर्गों व जातियों के लोगों को बुलाया गया लेकिन
नेताओं के भाषण से लेकर उपस्थित जन समुदाय की मौजूदगी से साफ था कि
प्रबुद्ध सम्मेलन कोर्ट के आदेश से बचाव का तरीका भर था।
इसी
तरह बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र जिलों में कार्यक्रम करने निकलने वाले
हैं।
यह कार्यक्रम वैसे तो पब्लिक मीटिंग के नाम से तय हो रहा है लेकिन
कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश हैं कि कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा
ब्राह्मणों को आमंत्रित किया जाए।