लोक निर्माण विभाग में 104 जूनियर इंजीनियरों को प्रमोट करके सहायक
अभियंता बना दिया गया है।
यह सभी सिविल विभाग के हैं। सरकार ने प्रोन्नति
के साथ ही नई तैनाती आदेश के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
जनवरी में भी
विद्युत व यांत्रिक के 51 जूनियर इंजीनियरों का प्रमोशन किया गया था। यह
प्रमोशन 33 सालों बाद हो रहे हैं।
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण
विभाग के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी व महामंत्री एनएल सचान ने कहा कि संघ और
विभाग के बीच कई वर्षों से संघर्ष के बाद यह प्रमोशन हुए हैं।