फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Eleection 2022: मायावती की अपील- महाराष्ट्र में जांच एजेंसियों की कार्रवाई से प्रभावित न हो जनता

Thu, 24 Feb 2022 04:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आतंकवाद के नाम पर तो कभी महाराष्ट्र में चल रही जांच एजेन्सियों की गतिविधियों को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी की जनता से महाराष्ट्र में जांच एजेंसियों की हो रही कार्रवाई से प्रभावित न होने की अपील की है।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा के आमचुनाव को प्रभावित करने के लिए देश में कभी आतंकवाद के नाम पर तो कभी महाराष्ट्र में चल रही जांच एजेन्सियों की गतिविधियों को लेकर जो कुछ हो रहा है। यह अति-दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे जनता जरूर सतर्क रहे।
विज्ञापन

 

महाराष्ट्र सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रवक्ता नवाब मलिक को ईडी ने बुधवार को आठ घंटे की पुछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। मलिक को 3 मार्च तक के लिए ईडी की कस्टडी में भेजा गया है। नवाब मलिक पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ एक जमीन से जुड़े मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा है। मायावती ने इन सभी घटनाक्रमों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जनता से प्रभावित न होने की अपील की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें