फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: मायावती बोलीं- बसपा के निष्कासित नेताओं को शामिल करने से किसी पार्टी का भला नहीं होगा

सार

मायावती ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगा।
विज्ञापन
बसपा प्रमुख मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को लखनऊ में जारी बयान में कहा कि बसपा द्वारा निष्कासित किए गए कुछ नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने से उन पार्टियों का भला होने वाला नहीं है। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार अब चुनाव से ऐन पहले ताबड़तोड़ ढंग से योजनाओं का शिलान्यास और अधकच्चे कामों का उद्घाटन कर जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ बसपा का गठबंधन बहुत बेहतर साबित होगा और वहां इस गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के स्थापना दिवस पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि कहा कि पंजाब से मेरा गहरा नाता है। कांशीराम की जन्म स्थली पंजाब होने के नाते वहां की जनता हमेशा बसपा के साथ जुड़ी रही। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिन लोगों को बसपा बाहर का रास्ता दिखा रही है उन्हें दूसरे दल शामिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

मायावती ने कहा कि वे यह नहीं जानते कि ऐसे लोगों की छवि आयाराम और गयाराम की होती है। इससे उस पार्टी का कोई भला होने वाला नहीं है। हां इतना अवश्य है कि उनकी जॉइनिंग को इस तरह परोसा जाता है जैसे कितना बड़ा काम हो गया हो। मायावती ने कहा कि जनता सब देख रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें