फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीएससी छात्र और युवती ने लगा लिया फंदा

Sat, 01 Feb 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बीएससी छात्र और युवती ने लगा लिया फंदा
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के मल्लपुर निवासी बीएससी छात्र शिवम रावत (21) ने प्रेम-प्रसंग के चलते बृहस्पतिवार शाम आत्महत्या कर ली। इसके अलावा बंथरा के रसूलपुर गांव में अपने मौसा के घर पर रह रही 20 वर्षीय राधा ने बृहस्पतिवार देर रात खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


शिवम के भाई सौरभ ने बताया कि शिवम कानपुर विवि से बीएससी तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। बृहस्पतिवार शाम घर पर मां, पत्नी और शिवम थे। इस बीच शिवम कमरे में चले गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। मां व सौरभ की पत्नी ने आवाज लगाई पर कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की का शीशा तोड़ टॉर्च जलाकर देखा तो शिवम नारियल की रस्सी के सहारे पंखे से लटक रहे थे। सौरभ ने बताया कि भाई का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब तीन महीने पहले इसकी जानकारी हुई थी। परिजनों ने उनको समझाया-बुझाया भी था।

इसके अलावा लखीमपुर खीरी के थाना गोकर्णनाथ (गोला) स्थित रसुलपना निवासी रमाकांत के मुताबिक बेटी राधा वर्मा 14 दिसंबर से मौसा रंजीत के घर पर रह रही थी। शुक्रवार तड़के घर के सभी लोग उठ गए, पर राधा के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। उन लोगों ने खिड़की से झांका तो बेटी का शव पंखे में दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। इंस्पेक्टर राम सिंह का कहना है कि छात्रा के पिता ने अंतिम संस्कार के बाद कार्रवाई की बात कही है। परिवार में मां सुनीता के अलावा छोटी बहन रिसिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें