फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, लखनऊ समेत बदले गए चार जिलों के बीएसए

Tue, 28 Nov 2023 06:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार बीएसए ललितपुर रामपाल को डायट ललितपुर में वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है।
विज्ञापन
तबादले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा विभाग में मंगलवार को पांच शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए गए। इसमें राजधानी लखनऊ समेत चार जिलों में नए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की तैनाती हुई। डायट हरदोई के वरिष्ठ प्रवक्ता राम प्रवेश को लखनऊ का बीएसए बनाया गया है।

विज्ञापन


वहीं डायट गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ प्रवक्ता राहुल पवार को गौतमबुद्ध नगर में ही बीएसए, राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कमलानगर बहरिया, प्रयागराज के प्रधानाचार्य उपासना रानी वर्मा को बीएसए कन्नौज व डायट बाराबंकी के वरिष्ठ प्रवक्ता हरिकेश यादव को बीएसए ललितपुर बनाया गया है।

 बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार बीएसए ललितपुर रामपाल को डायट ललितपुर में वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें