फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSA-प्रधानाध्यापक प्रकरण: विवाद के केंद्र में आई शिक्षिका निलंबित, बच्चे बोले थे- मेकअप किया करती है

Thu, 25 Sep 2025 03:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

बीएसए प्रधानाध्यापक विवाद बढ़ता जा रहा है। अब बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विवाद के केंद्र में आई शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि प्रधानाध्यापक की पत्नी ने मामले में शिक्षिका की भूमिका को उजागर किया था।
विज्ञापन
बीएसए अखिलेश सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर में प्रधानाध्यापक के बेसिक शिक्षा अधिकारी को बेल्ट से पीटने का मामला परत दर परत खुलता जा रहा है। पहले बीएसए ने विवाद के केंद्र में आई शिक्षिका का वेतन रोक दिया और इसके बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। बता दें कि मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में अब तक चुप्पी साधे प्रधानाध्यापक का परिवार भी अब मुखर हुआ है। प्रधानाध्यापक बृजेन्द्र वर्मा की पत्नी सीमा वर्मा ने कैमरे पर अपने पति को प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सीमा वर्मा ने बताया कि उनके पति को शिक्षिका की अटेंडेंस लगाने के लिए बाध्य किया जाता था। वह लगातार इसके लिए मना कर रहे थे। इसलिए बीएसए उनके पति को परेशान कर रहे थे। पहले उनके पति से स्कूल में हुए कार्यों का तीन साल का ब्यौरा मांगा गया। जब उन्होंने ब्यौरा दे दिया तो दस साल का ब्यौरा मांगा गया। जब वह भी दे दिया तो दबाव बनाने के लिए बीएसए आफिस बुलाया गया। वहां कहासुनी हुई और उनके पति ने गुस्से में बीएसए की पिटाई कर दी। बता दें कि विवाद को लेकर बच्चों ने भी बुधवार को प्रदर्शन किया था। उन्होंने शिक्षिका पर आरोप लगाते हुए कहा था कि शिक्षिका पढ़ाती नहीं हैं केवल मेकअप किया करती है।

ये भी पढ़ें - बसपा: पार्टी में लौटे आकाश आनंद के लिए बिहार चुनाव बना चुनौती, सफल रहें तभी दल के अंदर बढ़ेगा दखल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बीएसए- प्रिंसिपल विवाद: सामने आईं प्रधानाचार्य की पत्नी, कहा-एक शिक्षिका के दबाव में हुआ ये; विवादों में आए संबंध


विधायक ने विद्यालय का ताला तुड़वाया, बोलीं- बीएसए पर हमला बेहद गलत
महमूदाबाद के प्राथमिक विद्यालय नदवा में बृहस्पतिवार सुबह भाजपा की महमूदाबाद विधायक आशा मौर्य पहुंची। उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों से ईंट से क्लास का ताला तुड़वाया। इसके बाद उन्होंने बच्चों से पढ़ने के लिए कहा। इसके बावजूद बच्चों ने पढ़ने से इनकार कर दिया।

विधायक आशा मौर्य ने कहा कि प्रधानाध्यापक की कोई शिकायत थी तो वह सही ढंग से अपनी बात रखते। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि प्रधानाध्यापक ने बेल्ट निकाल कर पीटा है, यह बेहद गलत है।

विज्ञापन

सांसद बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण, शिक्षक को भी पीटा गया... इसकी भी एफआईआर दर्ज हो

सीतापुर के सांसद राकेश राठौर ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सीतापुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और प्राथमिक विद्यालय नदवा के प्रधानाध्यापक के बीच हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। शिक्षा का मंदिर जहां संचालित होता हो, बच्चों को शिक्षा मिलती है, वहां यह घटना होना बेहद निंदनीय है लेकिन इसके पीछे के आक्रोश को भी समझने की बेहद जरूरत है कि आखिर एक शिक्षक इतना आक्रोशित क्यों हो गया। मुझे सूचना मिली है कि शिक्षक को भी पीटा गया। उनकी भी एफआईआर दर्ज हो। इस मामले में बीएसए ही सबसे ज्यादा राजनीति करते हैं। मैं दिल्ली जा रहा हूं, लौटकर आऊंगा तो रणनीति बनाकर काम करूंगा और कार्रवाई कराऊंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें