प्रदेश सरकार ने सोमवार को शिक्षा समूह ख के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर 28 अधिकारियों के तबादले किए हैं। 18 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी बदले हैं।
महराजगंज के बीएसए जगदीश शुक्ल को बीएसए बस्ती तैनात किया है। मथुरा के बीएसए चंद्रशेखर को बीएसए अमरोहा, अमरोहा के बीएसए गौतम प्रसाद को बीएसए मिर्जापुर, श्रावस्ती के बीएसए ओमकार राणा को बीएसए चित्रकूट और चित्रकूट के बीएसए प्रकाश सिंह को बीएसए चित्रकूट के पद पर तैनात किया गया है।
शिवानी को बीएसए श्रावस्ती, सूर्यभान को बीएसए महोबा, चंदना राम इकबाल को बीएसए औरैया, वीरपाल सिंह को बीएसए मथुरा, अम्बरीश कुमार को बीएसए आजमगढ़, कल्पना सिंह को बीएसए इटावा, मायाराम को बीएसए मुजफ्फरनगर नियुक्ति किया है।
राघवेंद्र सिंह को बीएसए बागपत, चंद्रकेश को बीएसए पीलीभीत, दीवान सिंह को बीएसए सुलतानपुर, राजेन्द्र सिंह को बीएसए सिद्धार्थनगर, संतोष कुमार राय को बीएसए देवरिया और ओम प्रकाश यादव को बीएसए महराजगंज के पद पर तैनात किया है।
बस्ती के बीएसए अरुण कुमार को हटाकर वरिष्ठ प्रवक्ता डायट कानपुर देहात, देवरिया के बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव को एसोसिएट प्रोफेसर आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान प्रयागराज, महोबा के बीएसए महेश प्रताप सिंह को सहायक उप निदेशक बेसिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ, बागपत के बीएसए राजीव रंजन मिश्र को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट मुरादाबादऔर मिर्जापुर के बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह को हटाकर वरिष्ठ प्रवक्ता डायट बांदा में तैनात किया है।
इटावा के बीएसए अजय कुमार सिंह को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट अम्बेडकर नगर, सुल्तानपुर के बीएसए संतोष कुमार सक्सेना को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट महोबा, पीलीभीत के बीएसए देवेंद्र स्वरूप को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर के बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी को विधि अधिकारी बेसिक शिक्षा निदेशालय और निदेशालय में सम्बद्ध मनिराम सिंह का तबादला विधि अधिकारी बेसिक शिक्षा निदेशालय में किया गया है।