फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर अपनी बहन के गैंगरेप का वीडियो देखकर सन्न रह गया भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी विवाहिता बेटी के साथ दरिंदगी का वीडियो देखकर पूरा परिवार सन्न है। डेढ़ महीने पहले एक युवती अपनी चार महीने की बेटी के साथ रहस्यमय परिस्थिति में गायब हो गई थी।
विज्ञापन


युवती के भाई को मंगलवार को व्हाट्सएप पर एक वीडियो मिला। नौ मिनट का यह वीडियो उसी बहन के गैंगरेप का है जिसे परिवार और ससुराल वाले दर-दर खोज रहे हैं।

23 नंवबर को युवती अपनी बेटी के साथ पीलीभीत से बदायूं के लिए निकली थी। पहले वह बस से बरेली पहुंची और फिर बदायूं वाली बस में बैठ भी गई थी। बस में बैठने के बाद उसने घर फोन किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

जंगल में हुई हैवानियत का बनाया वीडियो

उसके बाद क्या हुआ किसी को नहीं पता। उसे बरेली से ही अगवा किया गया या बदायूं में उतरने के बाद। कोई नहीं जानता। लेकिन उसके साथ जंगल में कितनी हैवानियत हुई, यह सब इस वीडियो में है।

वह गिड़गिड़ा रही है बारी-बारी से छह लड़के उसके साथ दुराचार कर रहे हैं। पुलिस को युवती के लापता होने की सूचना अगले ही दिन दे दी गई थी लेकिन गुमशुदगी दस दिन बाद दर्ज की गई। उसके बाद पुलिस आश्वासन देती रही कि लोकेशन पता कर रहे हैं लेकिन कुछ नहीं हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें