फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: कच्ची दीवार के मलबे में दबकर सगे भाई बहन की मौत, गांव में मचा कोहराम

Mon, 11 Sep 2023 02:46 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के एक इलाके में कच्ची दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत हो गई। वो शौच से वापस लौट रहे थे। घटना से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी शहर कोतवाली इलाके में बारिश के दौरान शौच से लौट रहे सगे भाई-बहन पर कच्ची दीवार गिर गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पंचनामा कराकर शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली इलाके के ग्राम जरसंडा निवासी आकाश कनौजिया व राधा कनौजिया के एक नौ वर्षीय पुत्री अंशिका व सात वर्षीय पुत्र सौरभ थे। सोमवार की सुबह दोनों घर से शौच के लिए निकले थे। वापस लौटते समय गांव के ही सोनेलाल के घर की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई और भाई बहन मलबे के नीचे दब गए।

ये भी पढ़ें - योगी बोले, नई बनने वाली हर सड़क की 5 साल हो गारंटी, खराब होने पर निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बाराबंकी: लगातार 12 घंटे से हो रही बारिश ने मचाई तबाही, घरों और दुकानों में भरा पानी, कैद हुए लोग, तस्वीरें
विज्ञापन


ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम मचा हुआ है।

एक साथ दोनों बच्चों की मौत ने माता-पिता के साथ बाबा रामनाथ व दादी भानमती को झकझोर दिया है। इंस्पेक्टर संजय मौर्य ने बताया कि दोनों का पंचनामा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें