फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल चलाकर लंदन से भारत पहुंचा ब्रिटिश युवक, लखनऊ में अखिलेश यादव से की मुलाकात

Mon, 07 Jan 2019 06:00 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव के साथ किट क्रेन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

इंसान के अंदर अगर जज़्बा और जुनून हो तो मुश्किल से मुश्किल काम भी आसान हो जाता है। ऐसे ही एक जुनूनी इंसान हैं किट क्रेन जो लंदन से साइकिल चलाकर भारत पहुंचे। रविवार को उन्होंने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।

विज्ञापन


क्रेन ने बताया कि उन्हें हिंदुस्तान पहुंचने में आठ महीने का वक्त लग गया। क्रेन कहते हैं कि उन्होंने हिंदुस्तानी खाने के बारे में बहुत सुना था। यहां का कल्चर, यहां के लोग सब बहुत अच्छे हैं। मैं भारत में किसी को नहीं जानता लेकिन जो भी मुझे मिला अपना सा लगने लगा।

किट क्रेन ने बताया कि वे पार्किंसन बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए यात्रा पर निकले हैं और बीमारी पर शोध के लिए धन संग्रह भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइकिल पर कोई टैक्स नहीं लगता और प्रदूषण भी नहीं फैलता है, इसलिए उन्होंने साइकिल से यात्रा करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

साहसिक कार्य के लिए अखिलेश ने दी बधाई

- फोटो : amar ujala
अखिलेश ने उन्हें साहसिक अभियान के लिए बधाई देते हुए कहा कि साइकिल से निकले इस नौजवान के उदाहरण को हमारे युवाओं को अपनाना चाहिए। समाज में पार्किंसन ही नहीं और भी कई गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता लाने की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें