फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सचिवालय कर्मी परिसर में नहीं ले जा सकेंगे निजी असलहे, पूरी तरह पाबंदी लगाई गई

Thu, 09 Sep 2021 12:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्य सचिव नगर विकास के निजी सचिव के खुद को गोली मार लेने के बाद सचिवालय में निजी हथियार लेकर अंदर जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिवालय परिसर में निजी हथियार ले जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है साथ ही ऐसे लोगों से स्वयं घोषणा पत्र भी देने को कहा गया है जो परिसर में काम करते हैं और उनके पास लाइसेंसी हथियार हैं।

विज्ञापन


सचिवालय के उप सचिव सुनील कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 30 अगस्त को बापू भवन में अपर मुख्य सचिव नगर विकास के निजी सचिव विशंभर दयाल द्वारा खुद को गोली मारे जाने की घटना को शासन ने गंभीरता से लिया है।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को अपने शस्त्र सचिवालय में न लाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


बता दें कि 30 अगस्त की घटना के बाद अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन हेमंत राव ने संयुक्त बैठक कर सचिवालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक में यह निर्णय लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें