फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बृजभूषण शरण सिंह बोले- 370 की लकीर कोई मिटा नहीं सकता... धोखा कर रहे इसे वापस लाने का वादा करने वाले

Wed, 16 Oct 2024 04:51 PM IST
ishwar ashish एएनआई, गोंडा

सार

भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्षी दलों के कुछ दलों द्वारा जम्मू कश्मीर में फिर से 370 बहाल किए जाने और यूपी उपचुनाव सहित कई मुद्दों पर बयान दिया है।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि 370 पत्थर की ऐसी लकीर है जिसे कोई मिटा नहीं सकता है। जो लोग 370 वापस लाने का वादा कर रहे हैं वो कश्मीर की जनता से धोखा कर रहे हैं। किसी में इतना दम नहीं है कि वो 370 वापस ला सके।
विज्ञापन


वहीं, यूपी में उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ सीटें भाजपा के पास हैं तो कुछ सीटें विपक्ष के पास हैं लेकिन माहौल भाजपा के पक्ष में है। हरियाणा में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए। हरियाणा की जनता ने उन्हें देखकर ही वोट किया है।



बहराइच में हुई हिंसा पर उन्होंने कहा कि मैं तो दोनों पक्षों के लोगों से यही कहूंगा कि हिंदू और मुसलमान दोनों को यहीं पर एक साथ रहना है। दोनों को मिलजुलकर यहीं रहना चाहिए। गलती अगर किसी ने की है तो उसको प्रशासन देखेगा। दोनों वर्गों को शांति बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें