इटौंजा के गांव मलूकपुर से नवरंगपुर को जाने वाले मार्ग पर स्थित बेलवा नाले पर ग्रामीणों द्वारा बनाया गया पटरे का पुल लगातार जर्जर होता जा रहा है।
इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल को पक्का बनवाने को लेकर सांसद, विधायक से लेकर कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी कई बार घोषणा व वादा कर चुके है लेकिन अभी तक इस पुल का निर्माण नहीं हुआ है।
डेढ़ साल पूर्व ग्रामीणों के द्वारा चंदा एकत्र कर पटरे का पुल बनाया गया था जो अब क्षतिग्रस्त होने लगा है।
वहीं दूसरी ओर भाकियू टिकैत गुट महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बबली गौतम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कई आला अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर पुल बनाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि पुल का निर्माण न होने पर वह सामूहिक रूप से आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेगें।