फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेतु निगम ने रिटेनिंग वाल बनाने के लिए खोदकर छोड़ दी सड़क

विज्ञापन
खोदी गई सड़क।
विज्ञापन
लखनऊ। निर्माणाधीन पारा-जलालपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास राजाजीपुरम के डी ब्लॉक में 20 दिन पहले रिटेनिंग वाॅल बनाने के लिए खोदी गई सड़क जस की तस पड़ी है। खोदाई में सीवर व पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब 100 मीटर लंबे और चार फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिसमें सीवर का पानी भरा है। आसपास रहने वालों को संक्रामक रोग फैलने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि सेतु निगम के ठेकेदार ने दीपावली के पांच-छह दिन पहले रिटेनिंग वाॅल बनाने के लिए खोदाई शुरू की थी। त्योहार के चलते विरोध किया गया तो काम बंद हो गया, लेकिन दूसरे दिन ठेकेदार ने पुलिस बुला ली और जबरन सड़क खोदवा डाली। लोगों का कहना है कि करीब तीन सप्ताह बाद भी निर्माण शुरू नहीं कराया गया, जिससे आवागमन बंद है और मच्छरों व गंदे पानी की दुर्गंध के बीच जीने के लिए लोग मजबूर हैं। सेतु निगम के जेई लवलेश कुमार ने बताया कि यूटिलिटी शिफ्टिंग होनी है। बृहस्पतिवार से कार्य शुरू किया जाएगा।

खोदी गई सड़क।

खोदी गई सड़क।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें