फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भारी विरोध के बीच नगर निगम टीम ने डालीगंज पुल से हटाई फलमंडी

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती टीम का विरोध करते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम जोन तीन की टीम ने बुधवार को डालीगंज पुल पर लगने वाली अवैध फलमंडी व गोदाम हटाए। इस दौरान नगर निगम टीम का भारी विरोध हुआ। दोनों ओर से धक्कामुक्की भी हुई, जिसके कारण कई बार अभियान बाधित भी हुआ।
विज्ञापन

अभियान की अगुवाई करने वाले जोन तीन के जोनल सेनेटरी अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि पुराने पुल पर काफी समय से अवैध फल मंडी लग रही थी। इसके अलावा अस्थायी झुग्गियां, फल के गोदाम भी पुल पर कब्जा कर बना लिए गए थे। इसके कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था। क्षेत्र में कूड़ा जमा होने से गंदगी भी फैल रही थी। इसकी शिकायतें भी आ रही थीं।
इसको लेकर बुधवार को अभियान चला। इस दौरान महिलाओं ने काफी हंगामा किया, कुछ अवैध कब्जेदारों ने भी विरोध किया, लेकिन कार्रवाई टाली नहीं गई। सफाई सुपरवाइजरों की टीम ने शांतिपूर्ण तरीके से उन्हें नियंत्रित किया। अभियान के दौरान पुल पर बनी 25 झुग्गियां, 10 फल गोदाम, 35 ठेलों और लगभग 100 काउंटर हटाए गए। अभियान सुबह करीब साढ़े आठ बजे शुरू किया गया था, जो दोपहर तीन बजे तक चला।
विज्ञापन

किया जाएगा सुंदरीकरण

जोनल सेनेटरी अधिकारी मनोज का कहना है कि अवैध कब्जे हटाने के बाद अब पुराने पुल को नगर निगम नवाचार के रूप में विकसित करेगा, जिससे क्षेत्र की सफाई, सुंदरीकरण और यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके। यहां हरियाली, सार्वजनिक उपयोग के स्थल और पथ-मार्ग को व्यवस्थित करने की योजना पर काम होगा।

अतिक्रमण हटाती टीम का विरोध करते लोग।

अतिक्रमण हटाती टीम का विरोध करते लोग।

अतिक्रमण हटाती टीम का विरोध करते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें