लखनऊ। हजरतगंज स्थित मोती महल लॉन से दुल्हन की मां का बैग चोरी हो गया। उसमें जेवर, शगुन के लिफाफे, मोबाइल फोन व अन्य सामान था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध नजर आए हैं।
महानगर पार्क रोड निवासी श्रेष्ठा श्रीवास्तव की शादी 16 नवंबर को मोती महल लॉन में थी। समारोह के दौरान उनकी मां चित्रा श्रीवास्तव का बड़ा हैंड बैग रात करीब 11.30 बजे चोरी हो गया। उसमें सोने, चांदी के जेवर, हीरे की ईयररिंग, 60 हजार रुपये, शगुन में मिले लिफाफे, मोबाइल फोन और कुछ अन्य सामान था। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि लोगों ने एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।