फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टॉफी का लालच देकर छात्र से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बंथरा इलाके में शनिवार शाम टॉफी का लालच देकर आइसक्रीम विक्रेता ने दस वर्ष के किशोर के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर उसे धमकाया भी। किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि पीड़ित तीसरी कक्षा का छात्र है। शिकायत के अनुसार 15 अक्तूबर की शाम किशोर घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच आइसक्रीम विक्रेता बवाली पंडित उसे टॉफी देने का लालच देकर साथ ले गया।

आरोप है कि गांव में सुनसान जगह पर उसने किशोर के साथ गलत काम किया। विरोध व शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचे किशोर ने परिजनों को बात बताई। रविवार को किशोर के पिता ने बंथरा थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो व धमकाने का केस दर्ज कराया। एसीपी ने बताया कि किशोर का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के साथ मेडिकल भी कराया गया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें