फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से ठीक पहले नकदी-गहने लेकर भागी दुल्हन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शादी करने बिहार के नरकटियागंज गए राजधानी के एक युवक को एक युवती ने झांसा देकर लूट लिया। शादी तय करने के बाद जयमाल से ठीक पहले वह नकदी व गहने लेकर युवक को धमकाकर अपने साथी संग भाग गई। पीड़ित ने लखनऊ लौटकर गोमतीनगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गोमतीनगर के डिगडिगा में रहने वाले धनीराम की पत्नी का कई साल पहले निधन हो चुका है। तीन बच्चों का पिता धनीराम मजदूरी करके गुजारा करता है। एक रिश्तेदार के माध्यम से उसकी बिहार के नरकटियागंज की रहने वाली खुशबू नामक युवती से फोन पर बातचीत हुई। खुशबू ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है और वह भी शादी करना चाहती है।
शादी तय होने पर अक्तूबर में खुशबू ने धनीराम से अपने खाते में पांच हजार रुपये जमा कराए। फिर दिसंबर में शादी तय हुई। धनीराम 16 दिसंबर को नरकटियागंज पहुंचा। वहां एक युवक संग आकर खुशबू ने मुलाकात की और धनीराम के पैसों से 40 हजार रुपये कीमत के गहने और कपड़े खरीदे। इसके बाद शादी करने के लिए धनीराम को रेलवे स्टेशन के पास स्थित मंदिर में ले गई। फिर धनीराम के पास जो रुपये बचे थे, वो भी उसने ले लिए। फिर खुशबू व उसके साथी ने धनीराम को जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गए। राहगीरों से रुपये मांगकर धनीराम किसी तरह लखनऊ पहुंचा और गोमतीनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें