फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर, फायरिंग का आरोप

Mon, 16 Dec 2024 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के गौरी गांव में रविवार सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, लाठी-डंडे और ईंट- पत्थर चले। एक पक्ष की तरफ से फायरिंग भी की गई। पुलिस ने पहले तो मामले को दबाने का प्रयास किया, पर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए एक व्यक्ति का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे सर्विस लाइन के पास स्थित गौरी गांव निवासी किसान राम सूरत परिवार संग रहते हैं। उनके मुताबिक दो दिन पहले गांव के ही जय सिंह की गाय उनके खेत की फसल खा गई। शिकायत के बाद भी जय सिंह के परिजनों ने गाय को नहीं बांधा। इस पर उन्होंने गाय पकड़ कर अपने घर के बाहर बांध ली। इससे आक्रोशित जय सिंह पक्ष के छोटू यादव, दीपू यादव, मुलायम यादव, रामायण यादव, शीलू यादव व अभय यादव ने रविवार सुबह राम सूरत यादव के घर पर धावा बोल लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले।

आरोप है कि जय सिंह की तरफ से रामायण यादव ने हवाई फायरिंग की। इस दौरान रामसूरत की तरफ से अनूप को चोट लगी। सूचना पर पहुंची काकोरी पुलिस ने आरोपी रामायण यादव को पकड़कर ले गई। पुलिस पहले मामले को दबाने में जुट गई। इस बीच घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो राम सूरत की तरफ से गुड्डू ,अभय ,छोटू व रामायण यादव और जय सिंह की बेटी शीलू ने राम सूरत, अनूप, आशु , डाकू व राम सिंह के खिलाफ गाय चोरी व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि दोनों पक्षों से मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। फायरिंग की बात गलत है। घायल अनूप को बलरामपुर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें