जुआ का अड्डा चलवाने के लिए बिसवां के तत्कालीन कोतवाल केके मिश्र ने एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये की रिश्वत ले ली।
रिश्वत देने के दौरान बनाया गया वीडियो शुक्रवार को वायरल होने के बाद एसपी ने आरोपी इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है। केके मिश्र इस वक्त सिधौली के कोतवाल थे।
करीब एक माह पूर्व बिसवां कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर केके मिश्रा का शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसमें वे एक व्यक्ति से कस्बे में जुआ अड्डा चलवाने के लिए डील कर रहे हैं।
रुपये देने वाला व्यक्ति कस्बे में कई स्थानों पर जुआ अड्डे खोलने के लिए मदद मांग रहा है। इसमें इंस्पेक्टर को बतौर पेशगी 40 हजार रुपये लेते दिखाया गया है।