फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छेड़छाड़ कर रहे बाइक सवार शोहदे से भिड़ी बहादुर युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वजीरगंज इलाके में शुक्रवार दोपहर छेड़छाड़ कर रहे शोहदे को बहादुर युवती ने सबक सिखा दिया। शोहदे की बाइक को उसने पीछे से कसकर पकड़ लिया। भागने की कोशिश में वह बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़ा। जिससे वह भागने में नाकाम रहा। युवती ने शोहदे को धूल चटा दी।
विज्ञापन


वजीरगंज इलाके में रहने वाली युवती एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। शुक्रवार को वह वर्क फ्रॉम होम कर रही थी। काम निपटाने के बाद वह पैदल रकाबगंज गई थी। रकाबगंज चौराहे के पास ही बाइक सवार एक शोहदा पहुंचा और अश्लील कमेंट करने लगा। युवती ने नजरअंदाज किया तो आरोपी छेड़छाड़ करने लगा। इस पर युवती ने शोहदे की बाइक को पीछे से पकड़ लिया।



शोहदे की हरकत सुन लोगों ने की जमकर धुनाई

शोहदे के बाइक से गिरते ही युवती ने मदद के लिए शोर मचाया। शोर सुन चौराहे पर मौजूद लोग जमा हो गए। युवती ने लोगों को युवक की हरकत के बारे में बताया तो भीड़ ने उसकी धुनाई कर दी। इसी बीच कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही वजीरगंज पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


-पुलिस आरोपी को पकड़ कर वजीरगंज थाने ले गई। पूछताछ में आरोपी की पहचान सिटी स्टेशन निवासी मुबीन के रूप में हुई। वह पहले प्राइवेट कंपनी में काम करता था, फिलहाल बेरोजगार है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मुबीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें