फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विद्यार्थियों से भरी बस का ब्रेक फेल, बाइक व स्कूटी सवार से टकराई

Sun, 22 Dec 2024 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विद्यार्थियों से भरी बस का ब्रेक फेल, बाइक व स्कूटी सवार से टकराई
विज्ञापन
लखनऊ। गाजीपुर में शनिवार दोपहर गोंडा से 60 विद्यार्थी व 15 शिक्षकों को लेकर शैक्षिक भ्रमण के लिए निकली निजी बस का ब्रेक फेल हो गया। बस एक बाइक और स्कूटी सवार से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार अलीगंज के राजकुमार, उनकी पत्नी व बच्चे और स्कूटी चालक टिफिन सर्विस कर्मी घायल हो गया। एसआई लेखराज प्रमोद विश्वकर्मा के मुताबिक राजकुमार ने बस चालक अशोक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


गोंडा के तरबगंज से चालक अशोक बस लेकर अलीगंज स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे सर्वोदय नगर बंधे के पास बस का ब्रेक फेल हो गया। यह देखकर विद्यार्थी चीखने-चिल्लाने लगे। चालक ने आगे चल रहे वाहन सवारों की जान बचाने के लिए स्टीयरिंग घुमा दी। दूसरी लेन में जाकर बस एक बाइक व स्कूटी से टकराने के बाद रुक गई। विद्यार्थियों और शिक्षक सुरक्षित हैं। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बच्चों को दूसरी बस से रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें