फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कमता तिराहे पर पहले ही दिन ट्रैफिक मैनेजमेंट धड़ाम

Sun, 22 Dec 2024 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कमता तिराहे पर लगा जाम।
विज्ञापन
लखनऊ। कमता तिराहे पर शुक्रवार से बदली यातायात व्यवस्था अगले ही दिन शनिवार को धड़ाम हो गई। छोटे वाहनों के लिए अलग लेन की व्यवस्था किए जाने के बावजूद कोई हल नहीं निकल सका। रोडवेज बसों के चालक भी मनमानी करते नजर आए। ट्रैफिक पुलिस की भी तैनाती नहीं दिखी।
विज्ञापन


शुक्रवार को लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित कमता तिराहे पर जाम से बचने के लिए हल्के वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर एक लेन के जरिये सर्विस रोड होते हुए बाराबंकी अयोध्या की ओर निकाले जाने की व्यवस्था बनाई गई। अवध डिपो से अयोध्या की ओर जाने वाली बसों को डिपो के अंदर ही सवारियां बैठाकर लेन में चलना था। शनिवार को इन सभी मानकों की धज्जियां उड़ती नजर आईं।

अवध डिपो से निकलने वाली बसें बाहर भी सवारियां बैठाती रहीं। हटाए गए पार्किंग एरिया पर ई-रिक्शा व टेंपो शनिवार को भी सवारियां भरते दिखे। बाइक चालक भी रॉन्ग साइड से बेपरवाह होकर चलते दिखे। हैरानी की बात यह कि इस दौरान कोई भी ट्रैफिक पुलिस का सिपाही या निरीक्षक मौके पर मौजूद नहीं दिखा।
विज्ञापन




एडीसीपी ट्रैफिक अशोक कुमार ने बताया कि कमता तिराहे पर यातायात दबाव कम करने के लिए नई व्यवस्था बनाई गई है। सिपाहियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। काम में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें