फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रनवे पर पहुंचते ही विमान के बाएं पहिए के ब्रेक जाम, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा, मचा हड़कंप

Wed, 06 Nov 2019 01:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट से मंगलवार को क्रू मेंबर सहित 180 यात्री लेकर मस्कट जा रहे ओमान एयर के विमान के पहिये में टेक ऑफ से पहले अचानक खराबी आ गई। रनवे पर पहुंचते ही बाएं पहिये के ब्रेक जाम हो गए। पायलट ने तत्काल विमान को वहीं रोक दिया। इससे यात्री दहशत में आ गए।

विज्ञापन


विमान को वापस टैक्सी-वे पर लाया गया। काफी देर तक इंजीनियर गड़बड़ी ठीक करने में जुटे रहे, पर कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद सभी यात्रियों को होटल में ठहराया गया। सूत्रों के मुताबिक ओमान एयर का विमान (डब्ल्यू वाई-262) मंगलवार को करीब 15 मिनट देरी से दोपहर 2:45 बजे मस्कट के लिए उड़ान भरने जा रहा था।

रनवे पर टेक ऑफ की तैयारी के दौरान अचानक इसके बाएं पहिये में खराबी आ गई। इसकी भनक लगने पर पायलट ने इसकी सूचना एटीसी को दी। जानकारी मिलते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। विमान में सवार यात्री भी दहशत में आ गए। इसके बाद इंजीनियर देर शाम तक खराबी दूर करने का प्रयास करते रहे, पर नाकाम रहे। 

विज्ञापन
Trending Videos

यात्रियों ने किया हंगामा

विमान के उड़ान न भरने से नाराज यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। एयरलाइंस के अधिकारियों ने उन्हें किसी तरह शांत कराया।

पायलट की सूझबूझ से बचा हादसा
टेक ऑफ के लिए रन करने के दौरान पायलट को खराबी की जानकारी नहीं हो पाती, तो शायद बाद में बड़ा हादसा हो सकता था। सूत्रों के मुताबिक विमान के पहिये के ब्रेक जाम हो गए थे। ऐसे में मस्कट में लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो सकता था।

ओमान एयर का विमान पहिये में तकनीकी खराबी आने से मस्कट के लिए उड़ान नहीं भर सका। तकनीकी खामी सही होने पर यात्रियों को मस्कट भेजा जाएगा। - संजय नारायण, ओएसडी एयरपोर्ट अथॉरिटी
विज्ञापन

विमान लेट, ट्वीट कर यात्रियों ने की शिकायत

वहीं विमानों की लेटलतीफी से मंगलवार को यात्री परेशान रहे। उन्होंने ने मंत्रालय को ट्वीट कर इसकी शिकायत भी की है। उधर, इंडिगो के सोमवार को खराब हुए सॉफ्टवेयर के चलते मंगलवार को भी उड़ानों पर असर पड़ा।
वैज्ञानिक चंद मोहन नौटियाल ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें सुबह 8:55 बजे दिल्ली जाना था।

वहां से शाम चार बजे कोलकाता पहुंचना था। हालांकि, एयर इंडिया के विमान ने पांच घंटे देरी से दोपहर 2:05 बजे लखनऊ से उड़ान भरी। लापरवाही का आलम यह रहा कि एयरपोर्ट पर यात्रियाें को सही जानकारी तक नहीं दी गई। इस प्रकार दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 5004 1:25 घंटे, एयर इंडिया की एआई 991 की एक घंटे, गोएयर की जी8 212 फ्लाइट 2:15 घंटे लेट रही।

वहीं, दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई 5003 फ्लाइट 1:38 घंटे, इंडिगो की 6ई 634 फ्लाइट 1:23 घंटे लेट पहुंची। मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई 342 फ्लाइट 31 मिनट, लखनऊ से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 866 एवं इंडिगो की फ्लाइट 6ई 244 एक-एक घंटे लेट रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें