फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'अस्पताल में अव्यवस्था मिली तो होगी कार्रवाई...', ब्रजेश पाठक बोले- संचारी रोग अभियान की हर दिन हो निगरानी

Fri, 03 Oct 2025 10:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निर्देशित कि संचारी रोग अभियान की हर दिन निगरानी करें। कहा कि अस्पताल में अव्यवस्था मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

''उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिया कि अस्पतालों की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। किसी भी अस्पताल में अव्यवस्था मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मरीजों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों का व्यवहार ठीक रखा जाए।'' उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिया कि संचारी रोग अभियान की हर दिन शाम के वक्त जिला स्तर पर समीक्षा की जाए। नियमित हो रहे कार्यों की हर दिन की रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाए। सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, साफ-सफाई और आपातकालीन सेवाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। 

स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए तथा टेली-मेडिसिन, ई-हॉस्पिटल सेवाओं और डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड्स को सुदृढ़ किया जाए ताकि ग्रामीण और दूरदराज़ के क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं पहुंच सकें। 

इन विभागों की प्रगति की भी समीक्षा की

इसी तरह उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने, परिवार कल्याण और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रगति की भी समीक्षा की। सभी अधिकारियों को फील्ड में निकलने और हकीकत जानने का निर्देश दिया। बैठक में प्रमुख सचिव अमित घोष सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें