फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather News: राजधानी में जोरदार बरसात से मौसम खुशनुमा, बारिश और पुरवाई से अभी और गिरेगा पारा; जानें अपडेट

Fri, 03 Oct 2025 09:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Weather Update: लखनऊ में जोरदार बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश और पुरवाई से अभी और पारा गिरेगा। आगे पढ़ें और जानें ताजा अपडेट...
विज्ञापन
लखनऊ में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को दिन भर बादलों की आवाजाही रही। दोपहर में लखनऊ के कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी और 30 से 40 किेमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली पूर्वा हवाओं के असर से उमस से राहत रही। 

विज्ञापन


शाम के समय लखनऊ में अचानक जोरदार बारिश शुरू हुई और मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग की ओर से शनिवार के लिए हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश से दिन के पारे में अभी और गिरावट के आसार हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र और उड़ीसा व छत्तीसगढ़ के बीच एक चक्रवात की मौजूदगी से लखनऊ में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं। बारिश से पारे में गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री की गिरावट के साथ 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 0.3 डिग्री की बढ़त के साथ 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें