फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाषा विवि में नए सत्र से होगी बीपीईएस की पढ़ाई

Fri, 20 Feb 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीईएस) पाठ्यक्रम की पढ़ाई शुरू की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस नए कोर्स को शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

अब तक विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर फिजिकल एजुकेशन विषय में प्रवेश दिया जाता था लेकिन नए सत्र से विद्यार्थियों को बीपीईएस के रूप में अलग पाठ्यक्रम का विकल्प मिलेगा। विश्वविद्यालय की वेबसाइट के डैशबोर्ड पर इस कोर्स को अपलोड कर दिया गया है। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही अभ्यर्थियों को पोर्टल पर यह विकल्प दिखाई देगा। प्रारंभिक चरण में 60 से 65 सीटों पर प्रवेश लिए जाने की योजना है।

एमटेक बायोटेक्नोलॉजी में एआई से मिलेगा अतिरिक्त लाभ
विश्वविद्यालय नए सत्र से एमटेक बायोटेक्नोलॉजी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंटीग्रेटेड डिग्री के रूप में संचालित करने की तैयारी भी कर रहा है। इस पाठ्यक्रम में एआई को वैल्यू एडेड विषय के रूप में जोड़ा जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बायोटेक्नोलॉजी और एआई दोनों क्षेत्रों का समेकित ज्ञान और कौशल प्राप्त होगा। विशेषज्ञों के अनुसार, इस पहल से फार्मा, बायोटेक, हेल्थकेयर और आईटी जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विद्यार्थियों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता मजबूत होगी।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. अजय तनेजा के अनुसार विश्वविद्यालय में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से पहले इन पाठ्यक्रमों से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। नए सत्र से इनकी पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें