फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: कैब चालक पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने चिनहट थाने में दर्ज कराया केस; जानें पूरा मामला

Thu, 19 Feb 2026 11:15 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

छात्रा के मुताबिक, दिसंबर 2022 में वह नीट की तैयारी करने के लिए लखनऊ आई थीं। वह विभूतिखंड में रहती थीं। कोचिंग वह आदित्य की कैब से जाती थीं। 
विज्ञापन
दुष्कर्म।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिनहट निवासी छात्रा ने बाराबंकी निवासी कैब चालक आदित्य यादव पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।  छात्रा के मुताबिक, दिसंबर 2022 में वह नीट की तैयारी करने के लिए लखनऊ आई थीं। वह विभूतिखंड में रहती थीं। कोचिंग वह आदित्य की कैब से जाती थीं। 

विज्ञापन


ऐसे में उनकी कैब चालक से करीबी हो गई। आरोप है कि आदित्य ने उन्हें एक दिन कमरे में बुलाकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर आरोपी ने दो दोस्तों की मौजूदगी में चंद्रिका देवी मंदिर में शादी कर ली। 

फिर दोनों चिनहट में रहने लगे। छात्रा ने बताया कि दो फरवरी को उन्होंने बेटी को जन्म दिया। फिर तीन दिन साथ रहने के बाद आदित्य दवा लेने की बात कहकर भाग निकला। पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने आरोपी से बात की तो उसने साथी में रहने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें