लखनऊ विश्वविद्यालय ने केन्द्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत शुक्रवार से सत्र 2021-22 की बीपीएड, एमपीएड एवं एमएड कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। आवेदन फॉर्म की फीस सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग व ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए 1600 व अनुसूचित जाति/जनजाति अभ्यर्थियों के लिए 800 रुपये है।
विवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 15 मई और 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 22 मई है। प्रवेश आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट lkouniv.ac.in के एडमिशन पेज पर उपलब्ध है। विद्यार्थी विस्तृत दिशा-निर्देश पढ़कर उसके अनुसार ही आवेदन करें।