फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: जानकी विहार कॉलोनी में दो गुटों में मारपीट व पथराव, पांच घायल, चोरी का आरोप

Thu, 05 Jun 2025 05:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में एक कॉलोनी में दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। जब कॉलोनी के लोग बीचबचाव करने पहुंचे तो युवकों ने उन पर पथराव कर दिया जिसमें 5 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हॉस्टल की शिकायत पहले भी कई बार की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
 
विज्ञापन
जमकर हुआ उपद्रव। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ स्थित जानकी विहार काॅलोनी में  युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। बीच बचाव करने आए कॉलोनी के लोगों पर बाहरी युवकों ने पथराव कर दिया। हमले में पांच लोग घायल हो गए। वहीं, पथराव में दो कार और एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर चार लोगों पर शांति भंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक जानकी विहार कॉलोनी में पवन सिंह का लखनऊ बॉयज नाम से हॉस्टल है। इसकी देखरेख अंकित और लकी करते हैं। हॉस्टल में कुल 70 लड़के रहते हैं। स्थानीय निवासी अंकित मिश्रा, देशराज यादव व पारुल गोयल ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे शोर शराबा, फायरिंग व पथराव की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग घर से बाहर निकले। हॉस्टल के बाहर करीब 50 लड़के खड़े थे, जो हंगामा कर रहे थे।

ये भी पढ़े- Ram Mandir Pran Pratishtha Live: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, हनुमानगढ़ी में पूजन के बाद रामलला के दरबार पहुंचे सीएम योगी
विज्ञापन


कॉलोनी के लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। हमले में आदर्श उपाध्याय का सिर फट गया। वहीं, अंबुज मिश्रा का हाथ फ्रैक्चर हो गया। इसके अलावा शेखर राजपूत, अभिषेक और प्रदीप श्रीवास्तव भी चोटिल हो गए। बवाल बढ़ता देख कॉलोनी के लोगों ने एकजुट होकर उपद्रवियों का पीछा कर प्रखर तिवारी नाम के युवक को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश में आज से खत्म हो जाएगा बारिश का दौर, कल से भीषण गर्मी का अलर्ट जारी; छह डिग्री तक चढ़ेगा पारा

इंस्पेक्टर जानकीपुरम ने बताया कि प्रखर तिवारी, अखंड प्रताप सिंह, अमित कुमार व मृदुल राय के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। उधर, कॉलोनी में रहने वाले लवि के न्यू कैंपस से लॉ कर रहे अभिषेक सिंह का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे 3500 रुपये व लैपटॉप चोरी कर लिया। अभिषेक ने भी थाने में तहरीर दी है।

पांच बार शिकायत की, पर नहीं हुई कार्रवाई

जानकी विकास महासमिति के पदाधिकारियों का आरोप है कि कॉलोनी के अंदर ब्वायज हॉस्टल होने से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। आए दिन युवकों के बीच मारपीट होती है। कॉलोनी की लड़कियों व महिलाओं पर भद्दी टिप्पणी करते हैं। हॉस्टल को बंद कराने के लिए पांच बार पहले भी थाने में शिकायत की गई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें