फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने फेसबुक पर किया अश्लील फोटो पोस्ट, केस दर्ज

Sat, 18 Mar 2017 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ में प्रेम प्रसंग में असफल होने पर प्रेमिका का फेसबुक पर अश्लील फोटो पोस्ट करना प्रेमी को महंगा पड़ गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मोबाइल की दुकान चलाने वाले तीन सगे भाइयों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी दुकान बंद कर फरार है। 
विज्ञापन


खंडासा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का गांव के एक लड़के के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच किशोरी के पिता ने बेटी की शादी कहीं और तय कर दी।

यह बात लड़के को नागवार गुजरी और उसने जनवरी से ही लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया। इस बीच उसने फेसबुक पर किशोरी की कई फोटो अश्लील कमेंट के साथ व वीडियो पोस्ट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


किशोरी के परिवारीजनों ने लड़के से मिल कर ऐसा करने से कई बार मना किया लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद पीड़िता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। खंडासा थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर पर रकीव, वकील, शकील के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है लेकिन सभी दुकान व घर छोड़ कर भागे हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें