फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow:रेलवे स्टेशनों पर लगेंगी बॉटल क्रशर मशीनें, इस्तेमाल हुई बोतलें देने पर यात्रियों को मिलेगा डिस्काउंट

Tue, 15 Apr 2025 05:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

चारबाग व लखनऊ जंक्शन पर वाटर क्रशर मशीनें लगाई जाएंगी। इससे प्रदूषण तो कम होगा ही यात्रियों को मशीन में बोतल डालने पर डिस्काउंट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
चारबाग रेलवे स्टेशन, लखनऊ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारबाग व लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर खाली बोतलों का रीसाइकिलिंग सिस्टम फिर से चालू होने जा रहा है। रेलवे प्रशासन एक बार फिर बॉटल क्रशर मशीनें इंस्टॉल कराने जा रहा है। इस बार मशीनों को डिजिटल रीसाइकिल से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन


यात्रियों को ढक्कन समेत खाली बोतल मशीन में डालने पर उन्हें एक कूपन मिलेगा और ऐसे ही पांच कूपनों पर उन्हें डिस्काउंट मिलेगा। कूपन से वह मोबाइल रिचार्ज, किसी मॉल में खरीददारी पर छूट ले सकते हैं। इसके अलावा डोनेट भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़े- Amar Ujala Samwad: 17 अप्रैल से दो दिन का सजेगा मंच, सीएम योगी, सुरेश रैना, इमरान हाशमी सहित ये होंगे मेहमान

विज्ञापन

ये भी पढ़े-  Lucknow: पार्षद कोटा खर्च करने पर लगी बंदिश पर भाजपा पार्षदों ने किया बवाल, बजट की प्रति फाड़ने का आरोप
विज्ञापन


पहले भी लग चुकी है मशीन

इससे पहले साल 2017 में यह योजना शुरू की गई थी, लेकिन कबाड़ियों द्वारा बड़ी संख्या में बोतलों के क्रश करने पर मशीन खराब हो गई और उसे दोबारा नहीं बनवाया जा सका। जिसके बाद इस साल फिर से नई मशीनें लगाने की तैयारी चल रही है।

अवैध वेंडरों पर लगेगी रोक

रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बोतलबंद पानी का खूब इस्तेमाल होता है। इससे अवैध वेंडर यात्रियों की फेंकी बोतलों का दुरुपयोग करते हैं और इन बोतलों में नल का पानी भरकर यात्रियों को बेच देते हैं। इसके पीछे इनका पूरा रैकेट काम करता है। जो गर्मियों में सक्रिय और सतर्क हो जाता हैं, लेकिन बॉटल क्रशर मशीन लगने के बाद अवैध वेंडर ऐसा नहीं कर पाएंगे।

30 सेकेंड में रीसाइकिल होगी बोतल

रेलवे अधिकारियों के अनुसार बॉटल क्रशर मशीन महज 30 सेकेंड में एक बोतल रीसाइकिल कर देगी। इससे प्रदूषण को रोका जा सकेगा। मशीन बोतल को क्रश कर टुकड़ों में बदल देगी, जिसके बाद इसे फाइबर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को दिया जाएगा। कंपनी रीसाइकिल प्लास्टिक से फाइबर के कपड़े तैयार करेगी। इसके साथ ही इससे बैग व कारपेट भी बनाया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें