फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: डीएम ऑफिस में बम की सूचना से मची अफरातफरी, पूरे कार्यालय परिसर को सील किया

Tue, 15 Apr 2025 04:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में जिलाधिकारी कार्यालय में बम की सूचना होने से हड़कंप मच गया। जानकारी ईमेल के जरिये दी गई थी जिसके बाद पूरे कार्यालय परिसर को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
बम की सूचना मिलने पर कलेक्ट्रेट परिसर की जांच करते सीओ सिटी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलेक्ट्रेट डीएम कार्यालय में बम होने की सूचना से सोमवार को अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों के अनुसार यह जानकारी जिलाधिकारी को एक ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई, जिसके बाद बिना समय गंवाए पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली कराकर न्यायालय, वेटिंग रूम, नजरत अनुभाग और अन्य कार्यालयों की गहन जांच की गई।

विज्ञापन


जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को सील कर दिया गया। सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मेल कहां से आया और इसकी सत्यता क्या है। उन्होंने यह भी कहा कि जांच जारी है, लेकिन अब तक किसी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का पता नहीं चला है।

ये भी पढ़े- बहराइच में भीषण हादसा: बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत... 16 गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़े- लोकबंधु अस्पताल में आग: 'पापा को बचाओ वो फंस गए हैं...' चीख-पुकार और भगदड़; दहशत के वो चार घंटे, जानें हर अपडेट


घटना के बाद कर्मचारियों और आम लोगों में डर का माहौल बन गया। हालांकि कुछ ही समय बाद स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह में न आएं और कोई भी संदिग्ध जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें