फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेस्टोरेंट की वेज बिरयानी में निकली हड्डी

Fri, 06 Mar 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित रेस्टोरेंट में वेज खाने की जगह नॉनवेज खाना परोसे जाने का मामला सामने आया है। यह घटना एक मार्च की दोपहर की है। विरोध करने पर पीड़ित के साथ अभद्रता भी की गई। इस मामले में बाराबंकी गीतालय सत्योप्रेमी नगर निवासी समाजसेवी डाॅ. विकास यादव ने रेस्टोरेंट के प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




डाॅ. विकास यादव के मुताबिक एक मार्च की दोपहर ढाई बजे वह पत्नी व बच्चों के साथ गोमतीनगर स्थित रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। वे लोग शाकाहारी हैं। खाने में वेज बिरयानी, हांडी पनीर व अन्य सामान का ऑर्डर दिया था। आरोप है कि वेज बिरयानी खाने के दौरान उसके अंदर हड्डी निकली। उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता की गई। उन्होंने मदद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया। कुछ ही देर में गोमतीनगर पुलिस पहुंच गई और खाद्य पदार्थ को जांच के लिए कब्जे में ले लिया। पीड़ित ने रेस्टोरेंट पर ग्राहकों की आस्था और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धर्म भ्रष्ट करने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें