फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रील बनाते समय नाले में डूबे युवक का शव 23 घंटे बाद मिला

Tue, 01 Sep 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
साहिल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा में खुर्रमपुर गांव के पास नगवा नाले में रविवार को छलांग लगाने वाले कृष्णानगर के पंडितखेड़ा निवासी साहिल (18) का शव 23 घंटे बाद एसडीआरएफ ने खोज निकाला। शव सोमवार सुबह नाले में एक किलोमीटर दूर मिला।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि साहिल रविवार दोपहर दो बजे दोस्तों कृष्णा और आशु के साथ नगवा नाले के पुल पर गया था। रील बनाने के लिए पहले दोस्तों ने छलांग लगाई। साहिल को तैरना नहीं आता था, फिर भी वह कूद गया और तेज बहाव में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से खोज अभियान चलाया। सोमवार सुबह करीब 9:45 बजे दोबारा बचाव कार्य शुरू हुआ। दोपहर करीब 12:35 बजे टीम को साहिल का शव मिल गया। साहिल के परिवार में पिता जितेंद्र, मां शशि, बड़ा भाई समीर और छोटी बहन बिट्टो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें