काकोरी। दुबग्गा क्षेत्र के छंदोईया खेड़ा गांव में बृहस्पतिवार शाम जर्जर भवन के बाहर युवक का शव मिला। युवक की पहचान कटाैली गांव निवासी लक्ष्मण यादव (25) के रूप में हुई। वह होटल में हलवाई का काम करता था।
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के अनुसार, ग्रामीणों ने करीब साढ़े चार बजे शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। तालाब की देखरेख करने वाले ताहिर ने बताया कि बुधवार रात युवक को उसी स्थान पर सामान्य अवस्था में देखा गया था। बृहस्पतिवार दोपहर बाद वह मृत मिला। सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीर के जरिये युवक की पहचान हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा।