फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लापता डाला चालक का शव कूड़े के ढेर में मिला

Mon, 01 Jun 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में रविवार सुबह सुल्तानपुर रोड पर कूड़े के ढेर में डाला चालक विनय मिश्रा (40) का शव मिला। वह बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी थे और एक दिन से लापता थे। विनय के भाई विकास ने उनके साथी से पूछताछ की मांग की है।
विज्ञापन

विकास के अनुसार, विनय नशे का आदी था। शनिवार सुबह 10 बजे वह डाला लेकर निकले थे। उसी रात आठ बजे उन्होंने अपनी पत्नी सरिता से घर आने की बात कही पर आए नहीं। सरिता के फोन करने पर विनय के साथी ने फोन उठाया। अगले दिन वह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें शव की फोटो दिखाई। शव की पहचान उन्होंने भाई के रूप में की। उन्हें पुलिस ने बताया कि डाला पुल पर खड़ा था और विनय का शव कूड़े के ढेर में मिला।
शव के पास से मिला इंजेक्शन

इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि शव के पास नशीले इंजेक्शन मिले हैं। घरवालों ने भी विनय के नशा करने की बात कही है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगी। घरवालों ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें