फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कुछ क्षेत्र में दूना हो जाएगा कृषि भूमि का सर्किल रेट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील के गौरा, बेंदौवा और भसंडा में जनपदीय मार्ग से सटी कृषि भूमि का प्रस्तावित सर्किल रेट अभी 51 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर था। जबकि प्रस्तावित रेट 98 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तय किया गया है। गौरा और भसंडा में सामान्य कृषि भूमि का सर्किल रेट 37 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है, जबकि जिलाधिकारी ने इसे 70 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर करने का प्रस्ताव दिया है। सरोजनीनगर के ग्राम खटोला में जनपदीय मार्ग, संपर्क मार्ग, आबादी से सटी और सामान्य भूमि का सर्किल रेट क्रमशः 50, 45, 50 व 35 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है। इसे बढ़ाकर क्रमशः 85, 80, 85 और 65 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर करने का प्रस्ताव है। मखदूमपुर कैथी और रतौली ग्रामों में जनपदीय मार्ग, संपर्क मार्ग, आबादी से सटी और सामान्य कृषि भूमि का प्रस्तावित सर्किल रेट क्रमशः 91, 85, 91 और 70 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर किया गया है, जबकि इन ग्रामों में ये दरें क्रमशः 50, 45, 50 और 35 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें