फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नदी में कूदे ढाबा संचालक का शव बरामद, रिश्तेदार युवती की तलाश जारी

विज्ञापन
नदी में कूदे ढाबा संचालक का शव बरामद। 
विज्ञापन
गुडंबा। घैला पुल से गोमती में कूदे फैजुल्लागंज निवासी ढाबा संचालक गौतम गुप्ता (42) का शव पुलिस ने सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पुल के पास से बरामद किया। हालांकि उनकी रिश्तेदार चुनमुन वर्मा (23) का अभी तक पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ और गोताखोर चुनमुन की तलाश में नदी खंगाल रही है।
विज्ञापन

बता दें कि गौतम बीकेटी में ढाबा चलाते हैं। रविवार को घर में विवाद के बाद वह दोपहर करीब 12:30 बजे जान देने की बात कहकर निकले थे। शाम को उनके घैला पुल से गोमती में कूदने की सूचना मिली। उनके साथ चुनमुन के भी कूदने की बात सामने आई। शाम करीब सात बजे मौके पर पहुंचे गौतम के साढ़ू अभिषेक ने पुल पर मिले जूते से उनकी पहचान की। चुनमुन के पिता महेंद्र वर्मा भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, गौतम और चुनमुन के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी गौतम की पत्नी और अन्य परिजनों को हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें