फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : ऐशबाग में जला बुराई का प्रतीक रावण, 70 फुट के पुतले का हुआ दहन

Sun, 25 Oct 2020 11:09 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
एशबाग में 70 फुट के रावण का दहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयादशमी रविवार को नगर में रावण दहन के साथ मना। ऐशबाग रामलीला मैदान में शहर के सबसे बड़े 70 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा की मौजूदगी में किया गया। रावण दहन से पहले यहां कलाकारों ने लगभग 2 घंटे तक राम रावण युद्ध और रावण वध की लीला का मंचन किया। उसके बाद यहां मैदान में 70 फुट ऊंचे पुतले का दहन हुआ।

विज्ञापन


रामलीला मैदान में पुतला इस बार "करोना का हो नाश" करने की थीम पर तैयार किया गया था। पुतला दहन के समय कमेटी पदाधिकारियों के अलावा आम दर्शकों को जुटने की इजाजत नहीं दी गई थी।

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा भगवान राम ने असत्य पर विजय प्राप्त की और वह सभी को साथ लेकर चले। मौके पर अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी समेत रामलीला समिति के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने रामलीला समिति के ऑनलाइन प्रसारण से मंचन परंपरा बनाए रखने की पहल की सराहना की।
विज्ञापन


नगर में तमाम रामलीला मंचन इस साल नहीं हुए हैं, जिसके चलते कई स्थानों पर पुतला दहन आयोजन भी नहीं हुआ और ना ही दशहरा मेला लगा। मौसमगंज रामलीला समिति के परिसर में सांकेतिक पूजन दहन हुए। रामलीला दशहरा मेला कमेटी सेक्टर ए हिंद नगर एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड रामलीला मैदान में सांकेतिक रूप से पुतला दहन हुआ।

कमेटी के महामंत्री रामनाथ शुक्ला समेत कई की मौजूदगी में रविवार शाम 5 बजे मैदान में 15 फुट  ऊंचाई वाले रावण और मेघनाथ के पुतलों का दहन हुआ। दशहरा मेला आदि नहीं लगा। कमेटी के पदाधिकारियों की मौजूदगी के बीच दहन हुआ। इसके अलावा नगर की तमाम कालोनियों और मोहल्लों सोसाइटी में बच्चों और बड़ों ने घर में बने हुए 3 से 5 फुट के पुतलों का दहन शाम को किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें