फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ट्रैक पर मिला लापता होटलकर्मी का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; शादी में जाने के लिए निकला था

Sat, 10 May 2025 05:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में लापता होटल कर्मचारी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतक के भाई ने प्रेम-प्रसंग में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। भाई ने एक किशोरी और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में लापता होटल कर्मचारी मधवापुर निवासी लल्लन कुमार (18) का शव शुक्रवार सुबह रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतक के बड़े भाई सूरज ने प्रेम-प्रसंग के चलते लल्लन की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। सूरज ने माल निवासी एक किशोरी व उसके परिजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


मलिहाबाद क्षेत्र के मधवापुर निवासी सूरज के मुताबिक छोटा भाई लल्लन पुणे में होटल में काम करता था। 27 अप्रैल को वह घर आया था। दो मई को भाई माल के चौकी गांव में शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर निकला था। देर रात तक न लौटने पर उसकी काफी खोजबीन की गई। कुछ पता नहीं चलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

ये भी पढ़े- गर्मी में रामलला के लिए विशेष भोग: अर्पित किया जा रहा मधुपर्क...दही, लस्सी व फलों का जूस; गर्भगृह में लगे कूलर
विज्ञापन


सात मई को पुलिस ने परिजनों को भाई के पकड़े जाने की जानकारी दी थी। भाई पर किशोरी को बहला-फुसला कर साथ ले जाने का आरोप था। मामले में पुलिस ने शांति भंग में कार्रवाई की थी। तब परिजनों को लल्लन और किशोरी के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई थी। बृहस्पतिवार को भाई जमानत पर घर आया था।

ये भी पढ़े- यूपी: सीमा पर तनाव के चलते प्रदेश में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, अवकाश पर चल रहे कर्मियों को तुरंत ज्वाइन करने के निर्देश

परिजनों ने दी थी हत्या की धमकी

सूरज ने बताया कि किशोरी के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे और लल्लन की हत्या करवाने की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार देर रात लल्लन बिना बताए घर से निकल गया था। शुक्रवार को भाई का शव ट्रैक पर पड़े होने की सूचना मिली।

विज्ञापन


सूरज का आरोप है कि किशोरी के घरवालों ने लल्लन की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकवाया है। इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि किशोरी व उसके घरवालों के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। लल्लन के परिवार में पिता रामप्रकाश, मां छोटी व दो भाई हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें